
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने उपस्थित होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी की।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
स्वागत समारोह के दौरान डॉ. आर्य ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है और उनके मार्गदर्शन से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलती है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की बात कही। डॉ. आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी की नीतियों एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर






