नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मंगोली में कदली वृक्ष की पूजा-अर्चना में शामिल होने के साथ ही ग्रामीणों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विषयों पर संवाद किया।
मंगोली में डॉ. आर्य ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। कदली वृक्ष की पूजा-अर्चना में शामिल होकर उन्होंने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान ग्राम प्रधान भारती मेहरा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीवान सिंह, कुंवर सिंह रावत, हीरा सिंह, नैन सिंह मेहरा, चंदन सिंह, किशन सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम सिंह, मोहन सिंह रवि, सुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान खमारी हेम बहुखंडी सहित अनेक स्थानीय लोगों से मुलाकात हुई।
इसके बाद उन्होंने बजून और सरियाताल में भी लोगों से संपर्क किया। बजून में राजेंद्र कनवाल, बालम सिंह, धन सिंह, सुरेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, मदन मेहरा, दीवान सिंह कनवाल, चंदन बिष्ट, अंकित, दीपक, रोहित और आनंद सिंह से मुलाकात की। सरियाताल में रविंद्र सिंह, गोविंद सिंह और शिव सिंह से संवाद किया।
मल्लीताल स्थित मिलन रेस्टोरेंट में चाय पर चर्चा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार, भूपेंद्र सिंह, संतोष कुमार और पर्वतीय मंडल प्रभारी आनंद सिंह सहित अन्य लोगों से बातचीत हुई। गांधी आश्रम में ललित बिष्ट, सुनील जोशी, कमलेश बिष्ट और दिनेश मेहरा से मुलाकात की। वहीं शिवा रेस्टोरेंट के संचालक एवं कर्मचारियों से भी संवाद किया।
नैनीताल बाजार में भी डॉ. आर्य ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान भुवन जोशी, राहुल, अरविंद शाह, चंदन सिंह, फिरोज खान, पूरन जोशी, उपराज बिष्ट, मोहन सिंह, बालम भंडारी, पवन नैनवाल, गिरीश जोशी मक्खन, महेंद्र कुमार और हेम चंद्र सहित अन्य लोगों से बातचीत हुई।
गरमपानी में डॉ. आर्य ने दिनेश पंत, कमल लोहनी, गिरीश त्रिपाठी, पितांबर तिवारी और राधा तिवारी सहित समूह की महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी साझा की। इस दौरान माया देवी, प्रेमा देवी, रेखा देवी, शांति शाह, शिखा, पूजा आर्य, वैशाली, दीपक त्रिपाठी, चंदन सिंह, पंकज मेहरा, राज और हेमलता से भी संवाद हुआ।
वहीं सेनिटोरियम भवाली में राजीव पांडे और शोभा पांडे से मुलाकात कर स्थानीय विषयों पर चर्चा की।
डॉ. आर्य ने कहा कि जनसंपर्क का उद्देश्य लोगों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और क्षेत्र से जुड़े विषयों को समझना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






