
बेतालघाट। शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और यूआर पद पर हुए मुकाबले में नीमा, दीपिका और सचिन ने जीत दर्ज की।
अध्यक्ष पद पर नीमा को 93 वोट, जबकि छाया पंत को 72 वोट मिले। नीमा ने 21 वोटों से जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष पद पर दीपिका को 91 वोट मिले, जबकि विशाखा को 74 वोट प्राप्त हुए। दीपिका ने 17 वोटों से जीत हासिल की।
वहीं यूआर पद पर सचिन को 98 वोट मिले, जबकि बबीता करगेती को 68 वोट प्राप्त हुए। सचिन ने 30 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
चुनाव में कुल 14 वोट निरस्त हुए।
समर्थकों के अनुसार, पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार और पूर्व सचिव नीरज कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम ने प्रत्याशियों के लिए लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम इन तीनों पदों पर मिली जीत के रूप में सामने आया।






