नैनीताल शिक्षा

कक्षा 3 के छात्र आयुष ओबेरॉय ने राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 में हासिल किया अखिल भारतीय दूसरा स्थान

Advertisement

कक्षा 3 के छात्र आयुष ओबेरॉय ने राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 में हासिल किया अखिल भारतीय दूसरा स्थान

योग ओलंपियाड 2026 में उत्तराखंड का परचम, हल्द्वानी के आयुष ओबेरॉय बने देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ छात्र

– 7,000 से अधिक विद्यालयों और 1.25 लाख प्रतिभागियों के बीच हासिल की अखिल भारतीय द्वितीय रैंक

हल्द्वानी। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 में हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल के कक्षा 3 के छात्र आयुष ओबेरॉय ने पूरे भारत में द्वितीय स्थान (All India Rank-2) प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 के तहत 15 जून को आयोजित ऑनलाइन क्विज़ में देशभर के 7,000 से अधिक विद्यालयों के लगभग 1.25 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। इतनी बड़ी प्रतियोगिता में आयुष ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। समान अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में टाई-ब्रेकर (समय) के आधार पर उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला।

आयुष की इस शानदार सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और योग के प्रति समर्पण रहा। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आयुष की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे नैनीताल जनपद और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। सभी ने उम्मीद जताई कि आयुष भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement