नैनीताल

गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन

Advertisement
Advertisement

गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन गांव-गांव जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, विकास योजनाओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी मंथन

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने भीमताल और बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं, पर्यटन के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों और सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा भी की।

Advertisement
Advertisement

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने भीमताल ब्लॉक के ग्रामसभा ल्वेशाल डोबा में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने पर्यटन आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं और सरकारी सहायता के प्रावधानों की जानकारी साझा की।

इसके अलावा उन्होंने बेतालघाट ब्लॉक के ग्रामसभा घूना (रातीघाट), कैंची मोड़ और जांख में भी जनसंपर्क किया। इन क्षेत्रों में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का स्वागत

गरमपानी में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के स्वागत कार्यक्रम में भी डॉ. भुवन चंद्र आर्य शामिल हुए। उन्होंने स्वागत रैली में भाग लेने के साथ महिला सभागार कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में सांसद दिनेश आर्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

ग्राम प्रधानों के साथ चुनावी चर्चा

गरमपानी में बेतालघाट ब्लॉक की विभिन्न ग्रामसभाओं के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों, ग्रामीणों से संवाद और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

इस दौरान ग्राम प्रधान सीम खीम सिंह बिष्ट, मझेड़ा के भास्कर चंद, धनियाकोट के राजेंद्र सिंह अधिकारी, जांख के चंदन सिंह अधिकारी, भवाली गांव के गोपाल चंद्र, चौरसा के किशोर ढैला और दिग्धरी कालाखेत के दीपक रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की गई।

इनसे भी किया जनसंपर्क

ल्वेशाल डोबा में दीपक कुमार (पूर्व सैनिक), भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा गिरीश चंद्र आर्य, बिशन दत्त, कमला देवी, हेम चंद्र, राधिका देवी, चंपा देवी, पूजा देवी, रमेश चंद्र, दुर्गा प्रसाद, गीता देवी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरीश चंद्र, दया किशन, विनीता, रेखा देवी, शोभा आर्या, लता देवी, आयुष, दिनेश चंद्र और मानसी देवी सहित अन्य ग्रामीणों से मुलाकात की।

घूना, कैंची मोड़ और जांख क्षेत्र में दीपक आर्य, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पूरन बिष्ट, पूरन राम, चंदन सिंह, पी. दयाल, कमलेश कुमार, धारा बल्लभ, हेमा बिष्ट, पंकज, हंसी देवी, जीवन्ती देवी, महेंद्र नेगी, पूरन सिंह और प्रेम सिंह मेहरा सहित अन्य लोगों से संवाद किया।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य का यह जनसंपर्क अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के साथ संवाद बढ़ाने पर केंद्रित रहा।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement