नैनीताल

गरमपानी में दिनेश आर्य के स्वागत में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, हेम आर्य रहे प्रमुख रूप से मौजूद

Advertisement
Advertisement

गरमपानी में दिनेश आर्य के स्वागत में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, हेम आर्य रहे प्रमुख रूप से मौजूद

गरमपानी। भाजपा गरमपानी मंडल में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर संगठन की एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हेम आर्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जबकि नैनीताल विधायक सरिता आर्या सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, मंडल प्रभारी प्रकाश आर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल, भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अम्बा दत्त आर्य, जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोबान सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री राकेश कपिल, भगवत सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह और योगेश सहित विभिन्न बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद दिनेश आर्य के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता हेम आर्य सहित उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद दिनेश आर्य के मार्गदर्शन में क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने में मदद मिलेगी। गरमपानी मंडल का यह आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करने वाला रहा।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement