नैनीताल वाइरल ख़बर

तेज बारिश में धूप कोठी मार्ग की सुरक्षा दीवार ढही, भू-स्खलन से दहशत; बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश के बीच धूप कोठी मार्ग पर भू-स्खलन होने से सड़क की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई। नैनीताल क्लब के समीप चीना बाबा मंदिर से स्कूट कंपाउंड मार्ग की ओर हुई इस घटना की तेज आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि यह घटना दिन के समय होती तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, पैदल यात्री और स्थानीय लोग गुजरते हैं। साथ ही यह घना रिहायशी क्षेत्र होने के कारण जनहानि की आशंका भी बनी रहती है। ऊपरी हिस्से से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे आसपास के मकानों और राहगीरों पर खतरा बना हुआ है।

लगातार हो रही बारिश के चलते नैनीताल के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान जोखिम वाले मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *