नैनीताल शिक्षा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को, 1 अक्टूबर को होगा छात्र महासंघ चुनाव

कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को, 1 अक्टूबर को होगा छात्र महासंघ चुनाव

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय जारी किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 29 सितंबर 2026 को छात्रसंघ निर्वाचन कराया जाएगा।

वहीं 1 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। यह निर्णय कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा तथा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर जारी किया गया है।

कुलसचिव की ओर से जारी पत्र में संबंधित महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर को निर्धारित तिथियों के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिसरों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर.

Advertisement