खेल नैनीताल

डीएसए मैदान में बेटियों का फुटबॉल जलवा, सैनिक स्कूल नैनीताल बना चैंपियन

Advertisement

डीएसए मैदान में बेटियों का फुटबॉल जलवा, सैनिक स्कूल नैनीताल बना चैंपियन

फाइनल में ऑल सेंट्स कॉलेज को 1-0 से हराया, ऑल सेंट्स उपविजेता

नैनीताल। डीएसए नैनीताल के मैदान में आयोजित तीसरे इंटर स्कूल 9-ए-साइड गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब सैनिक स्कूल नैनीताल ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सैनिक स्कूल ने ऑल सेंट्स कॉलेज को 1-0 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ऑल सेंट्स कॉलेज को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पूरे मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्णायक गोल के बाद सैनिक स्कूल की टीम ने बढ़त कायम रखी और अंत तक उसे बरकरार रखते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

समापन समारोह डीएसए ग्राउंड में आयोजित हुआ। इस दौरान नैनीताल बैंक के एमडी सुशील कुमार और नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, प्रो. डीएस बिष्ट, डॉ. मनोज बिष्ट, विशन सिंह मेहता, खीमराज देउपा, पवन खडायत, शैलेन्द्र बर्गली, भूपेंद्र बिष्ट, जलज वर्मा, सभासद भगवत रावत, लता दफौटी, सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

डीएसए पदाधिकारियों ने कहा कि बालिका खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और खेलों के प्रति उनका उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में छात्राओं की प्रतिभा और खेल भावना ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement