देश

पंत जयंती पर अमित शाह का संदेश: राष्ट्रनिर्माण में पं. गोविंद बल्लभ पंत का योगदान ऐतिहासिक

Advertisement

पंत जयंती पर अमित शाह का संदेश: राष्ट्रनिर्माण में पं. गोविंद बल्लभ पंत का योगदान ऐतिहासिक पंत जयंती पर अमित शाह का संदेश: राष्ट्रनिर्माण में पं. गोविंद बल्लभ पंत का योगदान ऐतिहासिक पंत जयंती पर अमित शाह का संदेश: राष्ट्रनिर्माण में पं. गोविंद बल्लभ पंत का योगदान ऐतिहासिक

नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रनिर्माण और प्रशासनिक योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में पंत जी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम उनके राष्ट्रसेवा के प्रति जनमानस की कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति हैं।

अमित शाह ने अपने संदेश में पंडित गोविंद बल्लभ पंत को महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त, दूरदर्शी प्रशासक और राष्ट्रनिर्माता बताया। उन्होंने कहा कि पंत जी ने स्वाधीनता आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष किया और स्वतंत्र भारत में सुशासन, सामाजिक सुधार तथा राष्ट्रीय अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री के रूप में पंत जी ने प्रशासनिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान किया। हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने के लिए उनके प्रयास अतुलनीय रहे। भारतीय भाषाओं के संवर्धन और हिंदी की राजभाषा के रूप में स्वीकृति के लिए उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करते हुए उनकी प्रेरणादायी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अनेक नायकों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जैसे महान राष्ट्रनायकों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा से नई पीढ़ी को परिचित कराना उनके आदर्शों को जीवंत रखने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

अमित शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पंत जी को नमन करते हुए जयंती कार्यक्रमों से जुड़े सभी आयोजकों, सहयोगियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement