नैनीताल में 1 नवंबर को होगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी पहचान’ कार्यक्रम, 12 बुजुर्ग होंगे सम्मानित
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 1 नवंबर को राज्य अतिथि गृह के कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘हमारी संस्कृति, हमारी पहचान—हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर’ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
क्लब की सचिव प्रगति जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम के माध्यम से शहर की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ बुजुर्गों के योगदान को सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रगति जैन को संयोजक तथा दीपा पांडे, कंचन जोशी और निवेदिता मेहरोत्रा को सहसंयोजक बनाया गया है।
कार्यक्रम में शहर के 12 बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, डॉ. डीपी गंगोला, श्रीश शाह जगाती, सुदर्शन लाल शाह, लीला बिष्ट, उमा लांबा, चेत सिंह बिष्ट, आनंद आर्य, जोगेंद्र पाल सिंह, गणेश वर्मा, अब्दुल रहमान और भगवान प्रसाद लोहनी शामिल हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल होंगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
बैठक में हेमा भट्ट, रानी शाह, रमा भट्ट, रमा लोहनी, सीमा सेठ, गीता शाह, मंजू बिष्ट, जीवंती भट्ट, सविता कुलोरा, प्रेमां अधिकारी, दीपिका बिनवाल, विनीता पांडे, आभा शाह, जूही अग्रवाल, मानसी गर्ग, अमिता शाह, मधुमिता, मीनाक्षी, कीर्ति, डॉ. पल्लवी, मीनू बुधलाकोटी, लीला राज, दीप्ति मिश्रा, जया वर्मा, सोनू शाह सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।



















