यूजीसी-नेट में नैनीताल के नकुल सिंह बिष्ट ने हासिल की सफलता, परिवार और विश्वविद्यालय का बढ़ाया मान
नैनीताल। नगर के होनहार छात्र नकुल सिंह बिष्ट ने यूजीसी-नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर नैनीताल नगर, अपने परिवार और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, विश्वविद्यालय परिवार एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
नकुल सिंह बिष्ट डीएसबी परिसर में कार्यरत डॉ. मनोज सिंह बिष्ट एवं ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में कार्यरत श्रीमती समिता बिष्ट के पुत्र हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के होली एंजिल एवं सेंट जोसेफ से प्राप्त करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए अंग्रेजी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने इसी विषय में डीएसबी परिसर नैनीताल से इसी वर्ष स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण की।
नकुल वर्तमान में प्रो. हरिप्रिया पाठक के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं। यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता को उनकी शैक्षणिक यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
नकुल की सफलता पर पूर्व कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो. डी.एस. रावत, प्रो. हरिप्रिया पाठक, प्रो. डी.एस. बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, विनीता बिष्ट सहित विश्वविद्यालय परिवार एवं अन्य शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खबरी दाजू — हर खबर पर दाज्यू की नजर।






