
बनबसा। नैनीताल विधानसभा के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्या ने बनबसा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई।
डॉ. आर्या के साथ ग्राम प्रधान जलालगांव खुशाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान खमारी हेम बहुखंडी, ग्राम प्रधान बेल लता मलाड़ा, ग्राम प्रधान रौखड़ योगेश्वर सिंह जीना और ग्राम प्रधान देवीधुरा प्रेमा बरगली भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। डॉ. आर्या ने कहा कि नैनीताल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके बाद डॉ. भुवन चंद्र आर्या ने नैनीताल विधानसभा प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण खजान दास से भी मुलाकात की। दोनों के बीच नैनीताल विधानसभा में संचालित और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
डॉ. आर्या ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जा रहा है।






