नैनीताल दुर्घटना

ज्योलीकोट में 19 वर्षीय युवक ने फंदे से लगाई फांसी, मौत

ख़बर शेयर करें

ज्योलीकोट में 19 वर्षीय युवक ने फंदे से लगाई फांसी, मौत

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

नैनीताल/ज्योलीकोट। नैनीताल के समीप स्थित ज्योलीकोट क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ज्योलीकोट निवासी निखिल गंगवार (19) मंगलवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद कमरे की जाली से देखने पर निखिल रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।

परिजनों ने तत्काल दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ज्योलीकोट चौकी पुलिस युवक को तुरंत बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *