📰 खबरी दाज्यू

कफोड़ा, चापड़, मौना बाजार और कुमाटी में ग्रामीणों से किया संवाद, सड़क और जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठा
नैनीताल, 29 जुलाई।
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बुधवार को नैनीताल विधानसभा के रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की समस्याएं सुनीं।
कफोड़ा गांव में डॉ. आर्य ने पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल राम सुबेदार के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद उन्होंने गुरु गोरखनाथ मंदिर में स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने संतोली से कफोड़ा तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। इस पर डॉ. आर्य ने कहा कि वह इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष विषय को रखेंगे।
इसके बाद उन्होंने चापड़ एवं मौना बाजार में जनसंपर्क कर ग्रामीणों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुना। चापड़ गांव में खेतों में मड़वा की गुड़ाई कर रही महिलाओं से भी उन्होंने बातचीत की। महिलाओं ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या उठाई और सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की। डॉ. आर्य ने संबंधित विभाग के माध्यम से समस्या के समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. आर्य ने कुमाटी गांव पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल दत्त जोशी एवं तारा दत्त जोशी से भी शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
डॉ. आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
📍 खबरी दाज्यू
Facebook: Ganesh Chandra Kandpal
हर खबर पर दाज्यू की नजर
