नैनीताल राजनीति

नगर पालिका परिषद नैनीताल में 6 नामित सदस्यों की नियुक्ति, शासन ने जारी की अधिसूचना

ख़बर शेयर करें

नगर पालिका परिषद नैनीताल में 6 नामित सदस्यों की नियुक्ति, शासन ने जारी की अधिसूचना

नैनीताल। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग-03 ने नगर पालिका परिषद नैनीताल में छह नामित सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में 13 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी की गई।

जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 (उत्तराखंड राज्य में यथावत प्रवृत्त) की धारा-9 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल की ओर से इन सदस्यों को नामित किया गया है।

नगर पालिका परिषद नैनीताल के लिए नामित सदस्य हैं:

  • विमल बिष्ट
  • मनोज पवार
  • दीपिका बिनवाल
  • मीनू बुडलाकोटी
  • विवेक वर्मा
  • आनंद बिष्ट

शासन के आदेश के साथ ही सभी नामित सदस्य अब नगर पालिका परिषद नैनीताल की बैठकों एवं विभिन्न समितियों में नियमानुसार अपनी भूमिका निभा सकेंगे। अधिसूचना को राजकीय गजट में प्रकाशित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *