नैनीताल मनोरंजन

19 जुलाई को नैनीताल में होगा हरेला महोत्सव, कुमाऊँनी लोक नृत्य प्रतियोगिता में विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सी.आर.एस.टी. इंटर कॉलेज, नैनीताल में हरेला महोत्सव एवं कुमाऊँनी लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में क्लब की बैठक अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

क्लब की सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में कुमाऊँनी लोक नृत्य प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों—5 से 9 वर्ष, 10 से 16 वर्ष तथा 17 वर्ष एवं उससे अधिक—में आयोजित होगी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये, द्वितीय 1500 रुपये, तृतीय 1100 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इसके बाद संस्कृति विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा तथा विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या होंगी।

बैठक में अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव डॉ. प्रगति जैन, सह-संयोजक विनीता पांडे, रानी साह, तुषी साह, उपाध्यक्ष दीपा पांडे, उप सचिव रमा लोहानी, दीपिका बिनवाल, कंचन जोशी, कोषाध्यक्ष रमा भट्ट, अनुराधा भट्ट, भावना साह, सीमा सेठ, जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, गीता साह, जूही अग्रवाल, निवेदिता मेहरोत्रा, प्रेमा अधिकारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक प्रतिभागियों और नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *