नैनीताल राजनीति

बेतालघाट में भाजपा ने शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर पर संगठन को किया मजबूत, डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ली लगातार बैठकों व जनसंपर्क अभियान में भागीदारी

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट (नैनीताल)। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने गुरुवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक में विभिन्न शक्ति केंद्रों और गांवों का दौरा कर संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया तथा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

भतरौजखान शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में संयोजक हरीश भट्ट, मंडल महामंत्री मनोज पलड़िया, बूथ अध्यक्ष कुमारी गंगा पलड़िया, प्रेम प्रकाश आर्य थापल, दीप चंद्र आर्य, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन आर्य, हरीश तिवारी, पनी राम (तौराड) तथा केशव दत्त सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद डॉ. आर्य ने भतरौजखान क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, मोहन जोशी, तारा दत्त, बालकृष्ण पंत, आनंद राम (कालाखेत), भुवन चंद्र, भवानी राम, वीरेंद्र कुमार, जगदीश शर्मा, पंकज पंत, दिनेश पाठक तथा बूथ अध्यक्ष बाला दत्त सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

नौघर में आयोजित बैठक में नंदन किशोर, सतीश, हरीश चंद्र, जानकी लोहिया, पनुली देवी, ममता देवी, हेमा देवी और ललित मोहन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हल्यानी शक्ति केंद्र की बैठक दीवान राम की अध्यक्षता तथा डॉ. भुवन चंद्र आर्य की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में बूथ अध्यक्ष बाला दत्त (दिनकोट), जानकी लोहिया, दुग्ध समिति सचिव पूरन चंद मेहरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन चंद्र आर्य, प्रेम प्रकाश, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, नवीन सिंह, जीवन्ती आर्या, जीवन सिंह और गीता देवी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

तौराड में आयोजित बैठक में मोतिमा देवी, राजेंद्र कुमार, नंद राम, महेश चंद्र, दीप चंद्र, खष्टी देवी, बीना देवी, रीता देवी, कविता और भगवती देवी सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और प्रत्येक कार्यकर्ता से सतत संवाद बनाए रखना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *