नैनीताल जनहित

नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू, 80 लाख रुपये के बेस अमाउंट पर होगा टेंडर

ख़बर शेयर करें

शीर्षक:

नैनीताल। आगामी नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महोत्सव की व्यवस्थाओं के साथ-साथ डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बैठक में इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव के टेंडर का बेस अमाउंट 80 लाख रुपये रखने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। साथ ही निर्णय लिया गया कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएंगी।

बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि टेंडर के बेस अमाउंट को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही एक और बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में नगर पालिका के सभासदों और अधिकारियों ने भाग लेकर महोत्सव को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *