नैनीताल खेल

पेनाल्टी शूटआउट में बिड़ला विद्या मंदिर की रोमांचक जीत, हरमन माइनर को 5-4 से हराया

ख़बर शेयर करें

 

Oनैनीताल। 78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा नैनीताल बैंक के प्रायोजन में बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल और हरमन माइनर भीमताल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरमन माइनर भीमताल को 5-4 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

मैच में रेफरी की जिम्मेदारी अपूर्व बिष्ट, शिखर साह और नकुल बिष्ट ने निभाई।

टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को लेक्स इंटर स्कूल, भीमताल और पी.पी.जे. सरस्वती विहार, नैनीताल के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *