नैनीताल दुर्घटना

एसबीआई बैंक के पीछे अचेत मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ख़बर शेयर करें

एसबीआई बैंक के पीछे अचेत मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नैनीताल। शहर में मंगलवार को एसबीआई बैंक के पीछे एक 27 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक कुछ समय पहले लड़खड़ाते हुए एसबीआई बैंक के पीछे की ओर गया था। मृतक की पहचान शारिक (27) पुत्र स्वर्गीय ताहिर खां, निवासी घेर फारूक शाह खान, इमली वाली मस्जिद, थाना कोतवाली रामपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शारिक पिछले सात-आठ वर्षों से नैनीताल में रहकर पार्किंग और पर्यटक गाइड का कार्य करता था। पुलिस का कहना है कि वह अत्यधिक शराब के सेवन का आदी था।

एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *