नैनीताल मनोरंजन

नैनीताल में फिर गूंजेंगे पहाड़ के लोकगीत, 12-13 सितंबर को होगी भव्य प्रतियोगिता; 9 तक करें आवेदन

 

 

नैनीताल। युगमंच और शारदा संघ के संयुक्त तत्वावधान में 12 और 13 सितंबर को शारदा संघ सभागार में लोकगीत एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। युगमंच की रंग यात्रा के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस आयोजन को इस बार विशेष रूप से भव्य बनाया जा रहा है।

12 सितंबर को लोकगीत तथा 13 सितंबर को सुगम संगीत प्रतियोगिता होगी। दोनों प्रतियोगिताओं में 15 वर्ष से कम और 15 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्ग होंगे। लोकगीत प्रतियोगिता में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकगीत प्रस्तुत किए जा सकेंगे, जबकि सुगम संगीत में भजन अथवा गजल की प्रस्तुति देनी होगी।

🏆 विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नगद पुरस्कार
सीनियर वर्ग में प्रथम ₹2000, द्वितीय ₹1200 और तृतीय ₹800 तथा जूनियर वर्ग में प्रथम ₹1500, द्वितीय ₹1000 और तृतीय ₹600 का पुरस्कार दिया जाएगा।

इच्छुक प्रतिभागी 9 सितंबर तक ₹200 आवेदन शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र शारदा संघ कार्यालय अथवा इंतखाब क्लॉथ स्टोर, गाड़ी पड़ाव से प्राप्त होंगे। प्रत्येक वर्ग में पहले 15 प्रतिभागियों को ही अवसर दिया जाएगा।

Follow – खबरी दाज्यू | हर खबर पर दाज्यू की नजर