नैनीताल

दहेज की मांग में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

दहेज की मांग में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

 

Advertisement
Advertisement

रामनगर। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामनगर पुलिस ने मामले में मृतका के पति, सास, जेठ और ननद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुरादाबाद के डिलारी निवासी नसीम अहमद ने 18 अक्टूबर को कोतवाली रामनगर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री कोहिनूर का निकाह 16 मई 2026 को रामनगर के खताड़ी निवासी उवेश के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी।

तहरीर के मुताबिक 16 अक्टूबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने कोहिनूर को कमरे में बंद कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर संख्या 339/2026, धारा 80(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस की विवेचना में सामने आए तथ्यों के अनुसार, दहेज और पारिवारिक मामलों को लेकर कोहिनूर और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हो गए और कोहिनूर को दबाकर उसकी गर्दन पर दबाव डाला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकाने का प्रयास किए जाने की बात भी विवेचना में सामने आई है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में उवेश (22) पति, नसरीन (50) सास, अनस (23) जेठ और शबा (20) ननद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्तता की जांच जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल ने उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement