नैनीताल न्यूज

अरबन बैंक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत का अल्मोड़ा में भव्य अभिनंदन

Advertisement

 

अरबन बैंक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत का अल्मोड़ा में भव्य अभिनंदनअल्मोड़ा, 19 सितंबर। अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की ओर से शनिवार को शिखर होटल के सभागार में अरबन बैंक की निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत के अल्मोड़ा आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में साहित्यकारों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. वसुधा पंत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पंत का निर्विरोध निर्वाचित होना अल्मोड़ा के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर डॉ. वसुधा पंत को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, प्रो. हामिद, जयमित्र बिष्ट, मनोज गुप्ता, अशोक पंत, पी.सी. तिवारी, दीपक जोशी, भूषण पांडेय, हेमलता वर्मा, क्रांति जोशी, दीपा पांडेय, रजनी पंत, हीरा कनवाल, रचित पंत, हर्षिता जोशी, जितेंद्र बिष्ट और संजय अधिकारी सहित साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।

अपने अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त करते हुए डॉ. वसुधा पंत ने कहा कि अल्मोड़ा की साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से उनका जुड़ाव आगे भी निरंतर बना रहेगा।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement