नैनीताल राजनीति

नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य की सक्रियता तेज, गांवों से बाजार तक की मुलाकात

Advertisement
Advertisement

गांवों से बाजार तक जनसंपर्क में जुटे डॉ. भुवन आर्य, व्यापारियों-कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने भीमताल ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों, नैनीताल के बाजारों और जीवन बीमा निगम कार्यालय पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, व्यापारियों, कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्रीय मुद्दों और जनसमस्याओं पर चर्चा की।

Advertisement
Advertisement

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने भीमताल ब्लॉक की ग्रामसभा खमारी मंगोली में जनसंपर्क किया। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान हेम बहुखंडी, जिला किसान मोर्चा मंत्री योगेश बिष्ट, पूरन चंद ध्यानी और नारायण सिंह अधिकारी से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने बजून और सरियाताल क्षेत्र में भी जनसंपर्क कर पान सिंह कोटलिया, कमल भट्ट, सरोज देवी, दलीप वन गोस्वामी, अनिल कुमार, देवी राम, नीरज मेहरा, शिव सिंह, रविन्द्र सिंह बिष्ट और किशन साह सहित अन्य लोगों से संवाद किया।

वहीं, नैनीताल के मल्लीताल बाजार में डॉ. आर्य ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनके विचार और समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूरन तिवारी, ललित जोशी, राजेंद्र तिवारी, कमल, पंकज बोरा, भोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह कोरंगा, पंकज बिष्ट, हरगोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह और किशन सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

डॉ. आर्य ने नैनीताल स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान दीपक पांडे, एमके रौतेला, जगत सिंह रावत, मोहित कुमार, आरएस बोरा, शैलेंद्र जोशी, प्रकाश पांडे, बालम सिंह मेहरा, दान सिंह, कमल बिष्ट, महेंद्र आर्य और विक्रम मेहरा सहित अन्य कर्मचारियों से बातचीत की।

इसके अलावा नैनीताल के शिवा रेस्टोरेंट में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य चिंतन पटेल और उनकी धर्मपत्नी से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य अरविंद पडियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेद सिंह बिष्ट, शैलेंद्र बर्गली, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लाल सिंह बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. आर्य के इस जनसंपर्क अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी बाजारों और विभिन्न संस्थानों तक लोगों से संवाद पर जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से उन्होंने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और कर्मचारियों के बीच संपर्क मजबूत करने की दिशा में पहल की।

खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजरनैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य की सक्रियता तेज, गांवों से बाजार तक की मुलाकात नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य की सक्रियता तेज, गांवों से बाजार तक की मुलाकात नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य की सक्रियता तेज, गांवों से बाजार तक की मुलाकात नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य की सक्रियता तेज, गांवों से बाजार तक की मुलाकात नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य की सक्रियता तेज, गांवों से बाजार तक की मुलाकात नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य की सक्रियता तेज, गांवों से बाजार तक की मुलाकात नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य की सक्रियता तेज, गांवों से बाजार तक की मुलाकात नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य की सक्रियता तेज, गांवों से बाजार तक की मुलाकात

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement