जनहित नैनीताल

रोटरी क्लब ने हरिनगर प्राथमिक विद्यालय को दिया नया शैक्षणिक स्वरूप, नवनिर्मित कक्ष व शिक्षण सामग्री विद्यालय को सौंपी

Advertisement
Advertisement

 

रोटरी क्लब ने हरिनगर प्राथमिक विद्यालय को दिया नया शैक्षणिक स्वरूप, नवनिर्मित कक्ष व शिक्षण सामग्री विद्यालय को सौंपी रोटरी क्लब ने हरिनगर प्राथमिक विद्यालय को दिया नया शैक्षणिक स्वरूप, नवनिर्मित कक्ष व शिक्षण सामग्री विद्यालय को सौंपी रोटरी क्लब ने हरिनगर प्राथमिक विद्यालय को दिया नया शैक्षणिक स्वरूप, नवनिर्मित कक्ष व शिक्षण सामग्री विद्यालय को सौंपीनैनीताल। ग्राम सभा सलड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिनगर को रोटरी क्लब नैनीताल ने नई सौगात दी है। क्लब के सौजन्य से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कर नवनिर्मित कक्ष तैयार कराया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब नैनीताल की अध्यक्ष शिवांगी शाह और सचिव विनोद दुआ ने नवनिर्मित कक्ष, विद्यालय परिसर तथा पठन-पाठन की सामग्री विद्यालय को समर्पित की।

Advertisement
Advertisement

नवनिर्मित भवन के साथ विद्यालय को नए फर्नीचर, मेज-कुर्सियां, ब्लैक बोर्ड सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इससे विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने रोटरी क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान जया बोहरा ने भी क्लब का आभार जताया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, विधायक प्रतिनिधि कमल जोशी, बीडीसी सदस्य उमा देवी सहित रघुनाथ सिंह बोहरा, कुलदीप बोहरा, ममता दुमका, प्रकाश कनौजिया, दीपक बेलवाल, विक्रम सियाल, सैयद काशिफ जाफरी, अनिल पूरी, योगेश शाह, सुमित खन्ना, शैलेन्द्र शाह, अरुण कुमार शाह, मनोज लांबा, साक्षी दुआ, अनु लांबा, मोहिनी खन्ना, नमन जैन, ऋषि दुआ, प्रणय मुकरेजा समेत रोटरी क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement