नैनीताल न्यूज

बारिश के बीच जाम में फंसी एंबुलेंस, घंटो तक रेंग रेंग कर चलता रहा यातायात

ख़बर शेयर करें

 

 

नैनीताल। रविवार को पर्यटकों की बढ़ी संख्या के चलते नगर की यातायात व्यवस्था दिनभर प्रभावित रही। मॉलरोड, तल्लीताल और मल्लीताल क्षेत्र में यातायात कई बार रुक-रुककर चलता रहा जिसमें एंबुलेंस को भी फंसे रहना पड़ा।
रविवार को नगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मॉलरोड, तल्लीताल व मल्लीताल यातायात प्रभावित होने का सबसे गंभीर असर उस समय देखने को मिला, जब एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। एंबुलेंस को जाम में फंसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यातायात को व्यवस्थित करते हुए एंबुलेंस को रास्ता दिलाया। इसके बाद एंबुलेंस वहां से निकल सकी। बारिश के बीच जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि रविवार को नगर में यातायात का दबाव बढ़ा था, जिसके चलते कुछ देर वाहनों की कतार लगी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *