नैनीताल राजनीति

जनता के सुख-दुख में सहभागी बने डॉ. भुवन चंद्र आर्य, जनसंपर्क के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, छात्रों से संवाद के साथ पौधारोपण और शोक संवेदना व्यक्त की

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मंगलवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हुए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की, विद्यार्थियों से संवाद किया तथा पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की।

डॉ. आर्य ने मल्लीताल के बलरामपुर हाउस पहुंचकर स्वर्गीय चनी राम के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद डॉ. आर्य ने डी.एस.बी. परिसर में बी.कॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों से मुलाकात कर नई शिक्षा नीति और नवाचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप नई संभावनाओं, कौशल विकास और नवाचार के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान पवन कुमार, अंश, पुष्कर जोशी और सौरव कांडपाल सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

डी.एस.बी. परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भी डॉ. आर्य ने सहभागिता की। कूटा के अध्यक्ष एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं के साथ उन्होंने औषधीय पौधों का रोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

वहीं, डॉ. आर्य ने नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के पटवाडांगर क्षेत्र में भी जनसंपर्क किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान हरीश सिंह, मोहन सिंह, प्रकाश आर्य, जानकी ओसवाल, रवि आर्य, दीपा आर्या, भरत सिंह, संत राम, अब्दुल हसन और रूपशाना सहित कई लोगों से उन्होंने संवाद किया।

इसके अलावा ज्योलिकोट और गांजा क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने नवल बिष्ट, अशोक जोशी, कुंदन सिंह, समीर अहमद, अमन, आशमा, बबली, शादाब, सलीम, दिनेश बोरा, गीता बिष्ट, कार्तिक, आशा शाह, कमल अधिकारी, ज्योति अधिकारी, गंगा शाह, बसंती शाह और रोहित शाह सहित अनेक लोगों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने श्री हरीश लाल शाह के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनकी कुशलक्षेम पूछी। डॉ. आर्य ने कहा कि जनता से सीधा संवाद क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने का सबसे प्रभावी माध्यम है और वे निरंतर लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने एवं उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *