नैनीताल राजनीति

भवाली में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने किया जनसंपर्क, हिंदू एकता मंगलमय मिलन में हुए शामिल

ख़बर शेयर करें

भवाली। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने शनिवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भवाली में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ ही व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने पौराणिक देवी मंदिर में आयोजित जय श्रीराम हिंदू एकता मंगलमय मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर शुभ यात्रा में सहभागिता की।

इसके बाद डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने भवाली की वाल्मीकि बस्ती पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ओमवीर, दुर्गेश कुमार, अमन, पिंकू, गंगा देवी, राजेश्वरी देवी, गीता देवी, रानी, पायल, सतीश सरपंच और वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष गौरव लालशा सहित अन्य लोगों से संवाद किया।

उन्होंने भवाली बाजार में भी व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सतीश पंत, भुवन त्रिपाठी, नीरज जोशी, लीलाधर, भुवन बिष्ट, चंद्रमणि, मदन सिंह और श्याम सिंह सहित कई लोगों से क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की।

डॉ. आर्य ने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद कायम करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *