मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता: सेंट जोसेफ और लेक्स इंटरनेशनल ने दर्ज की शानदार जीत
नैनीताल। डीएसए नैनीताल मैदान में आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें सेंट जोसेफ नैनीताल और लेक्स इंटरनेशनल भीमताल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
पहले मुकाबले में सेंट जोसेफ नैनीताल ने एकतरफा खेल दिखाते हुए सेंट जोन्स को 6-0 के बड़े अंतर से पराजित किया।
दूसरे मैच में लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने मदर्स हार्ट को 4-2 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पवन खड़ायत, खीमराज देउपा, भूपेन्द्र बिष्ट, धर्मेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र बर्गली, हरीश जोशी एवं शेखर साह सहित अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों का सहयोग रहा।
