नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत से शिष्टाचार भेंट कर उनके कार्यकाल में हुए विस्तार पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान कूटा पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय में कार्यरत संविदा शिक्षकों के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) शीघ्र जारी किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय पर अनुबंध जारी होने से शिक्षकों को राहत मिलेगी और शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगी।
प्रतिनिधिमंडल में प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नागेन्द्र शर्मा और डॉ. संतोष कुमार शामिल रहे।
