नैनीताल जनहित

चार्टन लॉज मार्ग निर्माण पर उठे सवाल, गड्ढों और फैली बजरी से राहगीर परेशान

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल। मल्लीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और निर्माण के दौरान फैलाई गई बजरी के कारण पैदल यात्रियों तथा दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भरने से फिसलने और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की सतह समतल नहीं होने और ढीली बजरी फैले रहने से रोजाना लोगों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

इस संबंध में पालिका सभासद रमेश प्रसाद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने पर 15 अगस्त के बाद सड़क का शेष कार्य कराया जाएगा, ताकि सड़क को पूरी तरह समतल और सुरक्षित बनाया जा सके।

फिलहाल क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक सड़क पर फैली बजरी हटाने और अस्थायी रूप से गड्ढों को भरने की व्यवस्था की जाए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *