नैनीताल न्यूज

जिला पंचायत क्षेत्र में छतों पर बरस रहे पत्थर, दहशत में ग्रामीण; 10–12 दिनों से जारी रहस्यमयी घटनाओं से उठ रहे सवाल

ख़बर शेयर करें

 

जिला पंचायत क्षेत्र में 11 दिनों से रहस्यमयी पत्थरबाजी, दहशत में लोग; पुलिस-प्रशासन को दी सूचना

नैनीताल। नैनीताल के मेविला, जिला पंचायत और जीवाजी कॉटेज क्षेत्र में पिछले 11 दिनों से रात के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकानों की छतों पर पत्थर फेंके जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रोजाना रात करीब 8 से 10 बजे के बीच टीन की छतों पर पत्थर गिरने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

लगातार हो रही घटनाओं के कारण लोगों में भय और नाराजगी बढ़ती जा रही है। पत्थरबाजी से परेशान स्थानीय लोगों ने रात के समय स्वयं भी निगरानी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लोग रात को इकट्ठा होकर

कई दिनों से क्षेत्र में कॉम्बिंग (तलाशी अभियान) चला रहे हैं, लेकिन अब तक पत्थर फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लगातार हो रही इस पत्थरबाजी के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या है।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी है तथा जल्द जांच कर दोषी का पता लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *