नैनीताल राजनीति

ज्योलिकोट में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों से किया संवाद

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बुधवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

जनसंपर्क अभियान के तहत डॉ. आर्य ने ज्योलिकोट गांजा क्षेत्र में शक्ति केंद्र संयोजक सरियाताल दीवान सिंह अधिकारी, हरीश लाल, भूपेंद्र भट्ट, हरीश पाठक, जगदीश पाण्डे, जगदीश पाठक तथा उमेश चंद्र काण्डपाल सहित अनेक स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मौनपालन एवं मशरूम केंद्र से जुड़े लोगों से भी संवाद कर उनकी गतिविधियों और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इसके बाद डॉ. आर्य मिशन इंटर कॉलेज, ज्योलिकोट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानाचार्य सिस्टर शोभा सहित रमेश जीना, मनोज जोशी, बीना बिष्ट, नेहा पंत, गंगा साही, महेश आर्य, गीता पंत, भारती आर्या, आशा अधिकारी एवं मीनाक्षी से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षा व्यवस्था और विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

ज्योलिकोट बाजार क्षेत्र में भी उन्होंने पंकज अधिकारी, विधान चंद्र, मदन मोहन जोशी, बसंत सिंह एवं अजय कुमार सहित स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मल्ला बेलुवाखान, ज्योलिकोट में भी जनसंपर्क करते हुए रोबिन आर्य, तारा चंद्र, प्रेमा देवी, जगरनाथ एवं हरीश आर्य सहित कई स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने नैनीताल स्थित प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, वीरभट्टी में प्रधानमंत्री (प्रधानाचार्य) डॉ. सूर्य प्रकाश से भी शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों पर चर्चा की।

डॉ. आर्य ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना तथा उन्हें शासन और संगठन के माध्यम से समाधान दिलाने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा जनता का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *