नैनीताल मनोरंजन

यो पहाड़ फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव3-4 सितंबर को

 

फैंसी ड्रेस से लेकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण लीला बनेगी आकर्षण का केंद्र

नैनीताल। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 का आयोजन 3 और 4 सितंबर को किया जाएगा। महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार गुरुवार, 3 सितंबर को शाम 3 बजे से रात 7 बजे तक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान हिंदी एवं कुमाऊंनी भजन, प्रोजेक्टर पर कलाकारों की प्रस्तुतियां, स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति तथा AKPS के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा।

वहीं शुक्रवार, 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, जूनियर एवं सीनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता, ओपन दही प्रतियोगिता तथा प्रसाद वितरण प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और बच्चों एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है।

महोत्सव का आयोजन यो पहाड़ फाउंडेशन एवं श्री माँ नैना देवी अमर उदय ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से महोत्सव में पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।

कृष्ण भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन से सराबोर रहेगा दो दिवसीय महोत्सव।