न्यूज

2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की जनसंपर्क की कवायद, बेतालघाट में डॉ. भुवन आर्य ने साधा जनसंपर्क

Advertisement
Advertisement

2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की जनसंपर्क की कवायद, बेतालघाट में डॉ. भुवन आर्य ने साधा जनसंपर्क 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की जनसंपर्क की कवायद, बेतालघाट में डॉ. भुवन आर्य ने साधा जनसंपर्क 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की जनसंपर्क की कवायद, बेतालघाट में डॉ. भुवन आर्य ने साधा जनसंपर्क 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की जनसंपर्क की कवायद, बेतालघाट में डॉ. भुवन आर्य ने साधा जनसंपर्क 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की जनसंपर्क की कवायद, बेतालघाट में डॉ. भुवन आर्य ने साधा जनसंपर्क 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की जनसंपर्क की कवायद, बेतालघाट में डॉ. भुवन आर्य ने साधा जनसंपर्क 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की जनसंपर्क की कवायद, बेतालघाट में डॉ. भुवन आर्य ने साधा जनसंपर्क 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की जनसंपर्क की कवायद, बेतालघाट में डॉ. भुवन आर्य ने साधा जनसंपर्क 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की जनसंपर्क की कवायद, बेतालघाट में डॉ. भुवन आर्य ने साधा जनसंपर्क

गरमपानी, खैरना, छड़ा और लोहाली में ग्रामीणों, व्यापारियों व महिला समूहों से किया संवाद; चुनावी तैयारियों के बीच गांव-गांव पहुंच रहे भाजपा नेता

Advertisement
Advertisement

नैनीताल। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट विकासखंड के गरमपानी, खैरना बाजार, छड़ा और लोहाली में जनसंपर्क कर ग्रामीणों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया। उनके इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र में जनसंपर्क मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

गरमपानी में डॉ. आर्य ने सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य से मुलाकात की। इसके बाद खैरना बाजार में दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान तुलसी राम, हरीश राम, किशन सुयाल, मनोज सिंह, महेंद्र बिष्ट, जानकी देवी, प्रेम राम, नंद कुमार, संजय कुमार, दीप त्रिपाठी, रणजीत सिंह, मन्नू गोस्वामी, हरीश पनौरा, पंकज पंत, मनीष तिवारी, गोधन सिंह और शेर सिंह सहित कई लोगों से मुलाकात हुई।

छड़ा में ग्रामीणों और महिला समूहों से संवाद

ग्राम छड़ा में आयोजित जन-मिलन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बालम सिंह पिनारी, उपप्रधान दीपा बिष्ट और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान वर्ष 2027 में भाजपा की सरकार दोबारा बनाने के संकल्प की बात कही गई।

कार्यक्रम में मनोज सिंह बिष्ट (फौजी), चंदन सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट सहित ग्रामीण मौजूद रहे। महिला समूह से रेखा बिष्ट, मंजू बिष्ट, प्राची बिष्ट, समता बिष्ट, माया बिष्ट, लीला बिष्ट, चंपा बिष्ट, शोभा बिष्ट, खष्टी बिष्ट, राधा बिष्ट, सीमा बिष्ट और धना बिष्ट सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

लोहाली में घर-घर पहुंचकर बनाई संवाद की कड़ी

डॉ. आर्य ने ग्रामसभा लोहाली में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान रतन सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, जीवंती बिष्ट, गोविंद रावत, गोविंद बिष्ट, राम सिंह, रणजीत रावत, शंकर अधिकारी, उमेश पांडे, ईश्वरी सिंह बिष्ट, जीवन मेहरा, भुवनेश्वर बिष्ट, दलीप सिंह, शोभा देवी, केशव राम, दीपक आर्य, मनोज कुमार, नीरज कुमार और किशन सुयाल सहित कई लोगों से संवाद किया।

चुनाव से पहले जनाधार मजबूत करने पर जोर

नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार जनसंपर्क के जरिए भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ. आर्य का बेतालघाट क्षेत्र में यह दौरा भी इसी क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गांवों में जनसंपर्क, सरकारी योजनाओं पर संवाद और स्थानीय लोगों से मेल-मिलाप राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement