
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले 10 दिनों से दिल्ली में चल रहे लोकतांत्रिक संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने वाले यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के युवा साथियों से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मिमांसा आर्या को भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से संवाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।
बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल सहित यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी मौजूद रहे।
राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। शीर्ष नेतृत्व से मिले प्रोत्साहन को युवाओं ने नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला बताया।
इस दौरान मिमांसा आर्या सहित युवा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद करते रहने की बात कही।



















